बेल्थरा रोड: शाहपुर अफगा के खेतहरी गांव में खाना बनाते समय लगी आग से चार भाइयों का घर जलकर हुआ खाक, बहन का शादी का सामान भी राख
शाहपुर अफगा के खेतहरी में खाना बनाते समय लगी आग से चार भाइयों का घर जलकर हुआ खाक, बहन की शादी का सामान भी राख बलिया: उभांव थाना के ग्राम सभा शाहपुर अफगा खेतहरी के निषाद बस्ती में बुधवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे के आसपास भीषण आग लग गई और एक परिवार के चार भाइयों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग लगने की वजह खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी बताई जा रही है।