कैराना: कैराना में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर यूपी-हरियाणा सीमा पर यमुना नदी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस तैनात
शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर कैराना में सुबह से ही श्रद्धालु यमुना घाट पर पहुंचने लगे। यमुना पर लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। श्रद्धालुओं द्वारा यमुना में स्नान किया जा रहा है और पूजा-अर्चना के साथ ही परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इसी के चलते घाट पर धार्मिक माहौल बना हुआ है। वहीं, भीड़ को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है।