नरवल तहसील में नवागंतुक तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति ने शुक्रवार सुबह 10बजे विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया।कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने तहसील परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।तहसीलदार न्यायालय का अवलोकन किया और वहां रखे अभिलेखों व दस्तावेजों की स्थिति के संबंध में जानकारी ली।