पीलीभीत: गोपालपुर पुल के पास दो बाइकों की भिड़ंत, महिला सहित चार लोग घायल
पीलीभीत घुघचाई थाना क्षेत्र में गोपालपुर पुल के पास गुरुवार दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार महिला समेत चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शिवपुरिया निवासी कन्यावती पत्नी सियाराम अपने रिश्तेदार वीरपाल निवासी कलीनगर के साथ बाइक से जा रही थीं। इसी दौरान दूसरी बाइक पर सवार अजीतपुर विल्हा निवासी मनोज और राजीव घायल हो गए।