सहारनपुर: ढमोला नदी में साइकिल सहित पानी के तेज बहाव में बुजुर्ग बहे, पुल पार करते समय हुआ हादसा, SDRF कर रही तलाश
सहारनपुर में बारिश के चलते उफनाई ढमोला नदी में एक बुजुर्ग साइकिल सहित पानी के तेज बहाव में बह गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम बुजुर्ग को पानी में तलाश रही है। लेकिन उनका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका। यह दर्दनाक हादसा कृष्ण धाम कॉलोनी के पास बुधवार सुबह हुआ है। जब नदी पर बने स्थाई पुल से गुजर रहे एक बुजुर्ग का संतुलन बिगड़ गया।