वाराणसी सेवापुरी के ब्लॉक सभागार में सोमवार दोपहर 12 बजे ग्राम प्रधानों और प्रधानाध्यापकों के लिए एक उन्मुखीकरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों और विद्यालयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना था।