नागौद: नागौद व उंचेहरा में बदला मौसम, तेज आंधी-तूफान के साथ रिमझिम वर्षा से किसान परेशान
Nagod, Satna | Apr 30, 2026 कड़ी धूप व हाड़ कंपाने वाली ठंड में खून-पसीना एक करने वाले किसान की मेहनत पर कुदरत ने पानी फेरना शुरू कर दिया है। बेमौसम बारिश ने खेतों में पकी फसलें खराब होने की कगार पर है। उपार्जन केंद्रों में अव्यवस्था व मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, हजारों किसानों का गेहूं और अन्य फसल खरीदी के इंतजार में है।