सहारनपुर: देहरादून रोड के नाले में नाग-नागिन का अनोखा नजारा, आलिंगन करते जोड़े का वीडियो हुआ वायरल
सहारनपुर के देहरादून रोड स्थित एक नाले में नाग-नागिन के जोड़े का अनोखा दृश्य सामने आया है। नाले के अंदर एक-दूसरे से लिपटे नाग-नागिन के डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सांपों का यह जोड़ा काफी देर तक एक-दूसरे के आसपास घूमता और लिपटता नजर आ रहा है।