आरा: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर गिरजा मोड़ से प्रचार रथ रवाना, लोगों से कार्यक्रम में जाने की अपील
Arrah, Bhojpur | May 25, 2025 रोहतास के बिक्रमगंज में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर के आरा के भाजपा नेता सूरजभान सिंह के द्वारा प्रचार रथ को रवाना किया गया। गिरजा मोड़ से इस प्रचार रथ को रवाना किया गया और लोगों से अपील की गई कि ज्यादा से ज्यादा लोग बिक्रमगंज में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचे और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाएं।