आरा: बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर सिकरहटा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में जख्मी एक अधेड़ की मौत
Arrah, Bhojpur | May 25, 2025 बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए सड़क हादसे में जख्मी एक अधेड़ की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक रोहतास जिला के कच्छवां थाना क्षेत्र के भड़कुड़ीया गांव वार्ड नंबर 9 निवासी स्व.कपिल राम के 55 वर्षीय पुत्र श्रीभगवान राम है एवं वह पेशे से मजदूर थ