धनवार: बकरीद को लेकर बाजार में निकला फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील
आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र और धनवार के लाल बाजार में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व धनवार प्रखंड विकास देवेंद्र कुमार दास पदाधिकारी एवं घोड़थम्भा ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।