औरैया: विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर खाद्य अधिकारी ने व्यापारियों को किया जागरूक
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर विभागीय अधिकारी ए के राय द्वारा शहर के महावीरगंज स्थित एक लॉज में शनिवार की सुबह 11:30 बजे व्यापारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन व्यापारी नेता संजय दीक्षित के आवाहन पर हुआ। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह लोग अपने प्रतिष्ठानों की साफ सफाई रखें।