औरैया: शहर के जमालशाह में ईद उल अजहा पर्व पर मुस्लिम समुदाय ने अल्लाह की इबादत कर अमन व चैन की दुआ मांगी
शहर की जमाल शाह स्थित ईदगाह एवं मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद उल अजहा पर्व को लेकर अल्लाह की इबादत की। इस दौरान उन्होंने नमाज अदा करते हुए मुल्क के अमन व चैन की दुआ मांगी। शनिवार सुबह 6:30 बजे शहर स्थित जमाल शाह में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हुए और उन्होंने अल्लाह की इबादत करते हुए नमाज पढ़ी। इसके उपरांत एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी।