ग्वालियर गिर्द: कुत्तों का आतंक जारी, 3 साल की मासूम बच्ची को सिर में काटा, हालत गंभीर
ग्वालियर के सुसेरा कोठी के पास रहने वाले राकेश की 3 साल की बेटी मानवी को आवारा कुत्ते ने सिर में काट लिया, जिससे उसके सिर में गंभीर जख्म हो गया है। पहले वह अपनी बच्ची को लेकर बानमोर गया फिर वहां से उसे हजार बिस्तरों के अस्पताल रेफर कर दिए गया। जहां सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उसके बच्चे के सिर का ऑपरेशन हुआ है और उसे टांके लगाए गए हैं।