लीलापुर थाना क्षेत्र के ताला सिरिस्ताबाद गांव में प्रेमिका के घर के पास सरसों के खेत में युवक का शव मिला था। प्रतापगढ़ पुलिस की सूचना पर गुरुवार दोपहर दो बजे गाजियाबाद से परिजन प्रतापगढ़ पहुंचे। मृतक की पहचान गाजियाबाद जनपद के विजयनगर थाना क्षेत्र के सुदामापुर लालक्वार्टर निवासी मनीष जाटव (24) के रूप में हुई है। शव का पैनल द्वारा पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।