हाथरस: सड़क पर पैदल चल रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने टक्कर मारकर फरार हो गया, गंभीर हालत में डॉक्टरों ने किया हायर सेंटर रेफर
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव बलना के पास सड़क पर पैदल चल रहे गांव मेबली निवासी मुकेश पुत्र करीम खान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मार कर बाइक सवार बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर कर दिया।