मधेपुरा: चित्ती गांव में घने कुहासे के कारण खाली ट्रैक्टर पलटा, चालक बाल-बाल बचा
घैलाढ़ ओपी क्षेत्र के चित्ती वार्ड तीन में घने कुहासे के कारण एक खाली ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की जान बाल-बाल बच गई। बताया गया कि ट्रैक्टर चालक दीपक यादव (40) सहरसा जिला के बलूवाहा गांव वार्ड-13 के निवासी हैं। वह लोकहा बाजार में डीएपी खाद उतारने के बाद खाली ट्रैक्टर लेकर अपने घर लौट रहा था।