एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव फैजुल्लापुर में मंगलवार को पानी की टंकी के पास खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान करीब 14 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल व करीब 180 बीघा में खड़ा फसल अवशेष जल गया।