हंडिया: छतौना इंडेन ग्रामीण वितरण केंद्र पर गैस संकट, उपभोक्ता हो रहे परेशान
प्रयागराज के हंडिया तहसील अंतर्गत प्रतापपुर क्षेत्र स्थित छतौना इंडेन ग्रामीण वितरण केंद्र पर मंगलवार सुबह उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई दिनों पहले गैस सिलेंडर बुक कराने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे केंद्र पर लंबी कतार रही।