मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र में तीन साधुओं की पिटाई का वीडियो वायरल,बंधक बनाकर साधुओं को पीटा गया
Meerut, Meerut | Jul 14, 2024 मेरठ में नाथ समुदाय के असली साधुओं के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। पुलिस शनिवार को साधुओं के साथ मारपीट की बात मानने से इंकार करती रही। पूरे मामले को झुठलाती रही लेकिन वीडियो सामने आने के बाद पूरी घटना सामने आ गई है।जिसमें साफ दिख रहा है कि लोगों ने किस तरह साधुओं से बर्बरता करते हुए पिटाई की है।