जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने नामांकन के दौरान समाहरणालय परिसर की विधि व्यवस्था को लेकर एक बैठक का आयोजन किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि समाहरणालय परिसर की विधि व्यवस्था संधारण को लेकर वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश कुमार सिंह को बनाया गया है।