मुरैना नगर: विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के जन्मदिवस पर चंबल कॉलोनी और मेला मैदान की बस्तियों में हुआ भोजन वितरण।
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के जन्मदिवस पर भाजपा मंडल बागचीनी ने चंबल कॉलोनी और मेला मैदान स्थित जरूरतमंद बस्तियों में भोजन वितरण किया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष अमन सिंह सिकरवार ने किया। सांसद शिवमंगल सिंह तोमर और डॉ. योगेशपाल गुप्ता भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को भोजन वितरित कर सेवा, समर्पण और जनकल्याण का संदेश दिया।