सिराथू: दुष्कर्म और आईटी एक्ट के फरार अभियुक्त को पुलिस ने सैनी बस स्टॉप के पास से किया गिरफ्तार
कौशांबी के थाना सैनी क्षेत्र के सैनी बस स्टॉप के पास से पुलिस ने आज एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया शख्स शिवप्रसाद पुत्र सिपाही लाल सैंता संदीपन घाट थाना इलाके का रहने वाला है जिस पर थाना सैनी में दुष्कर्म और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज था।पुलिस ने गिरफ्तारी के पश्चात लिखापढ़ी करते हुए अभियुक्त का माननीय न्यायालय चालान कर दिया है।