महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र के विशाल नगर निवासी 55 वर्षीय बाबूलाल पुत्र अयोध्या प्रसाद बाइक में सवार होकर महोबा से कबरई अपने घर जा रहा था। तभी कबरई और अलीपुरा के बीच मंशा ग्रेनाइट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार कि मौके पर मौत हो गई। व्यक्ति कि मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।