मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में बरसात से पहले एक्शन मोड में नगर निगम, हर वार्ड में नालियों की सफाई हुई तेज
आगामी मानसून को देखते हुए मेदिनीनगर नगर निगम ने शहर के सभी वार्डों में नालियों एवं बड़े नालों की सफाई अभियान तेज कर दिया है। नगर निगम का उद्देश्य बरसात के दौरान शहरवासियों को जलजमाव की समस्या से अधिकतम राहत दिलाना है। मेयर अरुणा शंकर ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के हर वार्ड में सफाई कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में हर वर्ष जलभराव