हुज़ूर: CM डॉक्टर मोहन यादव ने भेड़िए से लड़ने वाली महिला से की बात, कहा- इलाज के लिए एयर एंबुलेंस भेजेंगे
Huzur, Bhopal | Nov 13, 2024 छिंदवाड़ा में भेड़िए के हमले से घायल महिला से सीएम डॉ.मोहन यादव ने बुधवार को वीडियो कॉल पर बात की। उसे इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से भोपाल लाने की बात कही।यह भी कहा कि बेटा काम करना चाहेगा तो उसकी मदद करेंगे। सीएम ने महिला भुजलो बाई के लिए एक लाख रुप एमंजूर किए और कलेक्टर से अस्पताल जाकर मिलने को कहा। इसके बाद कलेक्टर अस्पताल पहुंचे और महिला का हाल जाना।