अररिया: एनएच-27 पर अनियंत्रित स्कॉर्पियो पलटी, एक ही परिवार के चार लोग गंभीर घायल, हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ
Araria, Araria | Jun 18, 2026 अररिया-पूर्णिया मार्ग स्थित एनएच-27 पर जहांगीर बस्ती के समीप गुरुवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्कॉर्पियो अचानक टर्निंग लेते हुए एक लेन से दूसरी लेन में जाती दिखाई दे रही है।