गभाना: गभाना तहसील क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गंगा दशहरा पर्व, श्रद्धालुओं ने प्याऊ लगाकर शर्बत का वितरण किया
गभाना तहसील क्षेत्र में बुधवार को गंगा दशहरा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने गंगा तटों पर पहुंचकर स्नान, पूजन और दान-पुण्य कर धर्मलाभ अर्जित किया। वहीं कस्बा चंडौस के पैंठ बाजार में सेवा भावना का अनूठा दृश्य देखने को मिला, जहां श्रद्धालुओं ने प्याऊ लगाकर राहगीरों और ग्रामीणों को शीतल शर्बत वितरित किया।