लंका में पथरी के ऑपरेशन के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, जांच में जुटी पुलिस की टीम
Sadar, Varanasi | Nov 17, 2025 वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में सोमवार को डी प्लस अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि एक 40 वर्षीय युवक की मौत पथरी के ऑपरेशन के दौरान हुई, परिजनों ने डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा काटा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत करवाया। वही इस मामले में लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है।