बेलदौर: तीगछिया बजरंगबली स्थान के पास सड़क हादसे में महिला समेत दो घायल, दोनों खगड़िया रेफर
खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलीहार जमींदारी बांध स्थित तीगछिया बजरंगबली स्थान के समीप मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को परिजनों एवं पुलिस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मंगलवार की शाम पांच बजे बेहतर इलाज के लिए खगड़िया रेफर कर दिया गया।