सिवनी: सिवनी पुलिस में 13 प्रधान आरक्षक बने एएसआई, एसपी ने लगाए पदोन्नति के स्टार
Seoni, Seoni | Jun 8, 2026 सिवनी जिले में पदस्थ 13 प्रधान आरक्षकों को पदोन्नत कर सहायक उप निरीक्षक यानी एएसआई बनाया गया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को स्टार लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसपी ने नई जिम्मेदारियों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया। पदोन्नति से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है।