सोनकच्छ: पीपलरावा पुलिस ने साइबर ठगी मामले में सराहनीय कार्रवाई करते हुए पीड़ित को ₹32 हजार की राशि वापस दिलाई
Sonkatch, Dewas | Jan 31, 2026 पीपलरावा क्षेत्र का एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया था, जिसके बाद पीड़ित ने थाना पीपलरावा में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास के निर्देशन में तथा “ऑपरेशन साइबर” के तहत पीपलरावा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। जिसके बाद ठगी की गई 32 हजार रुपये की राशि पीड़ित को वापस कराई गई।