उतरौला: उतरौला तहसील क्षेत्र में खाद की किल्लत और कालाबाजारी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा, संबंधित अधिकारी मौन
उतरौला (बलरामपुर) सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार सुबह 10:00 बजे उतरौला तहसील क्षेत्र में खाद की किल्लत और कालाबाजारी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही है। संबंधित अधिकारी मौन किसानों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। आलम यह है कि बीते दिनों खाद के लिए लगी लंबी लाइन में एक किसान की मौत हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने अब तक ठोस कदम नहीं उठाए हैं