पाटी: नगर में आफत बने निवाली उद्वहन सिंचाई परियोजना के पाइप, यातायात नियम टूटे, लगा लंबा जाम
Pati, Barwani | May 21, 2026 पाटी नगर में इन दिनों निवाली माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना के तहत बिछाई जा रही पाइपलाइन आम जनता के लिए परेशानी बन गई है। परियोजना के विशालकाय पाइपों को बड़े-बड़े ट्रालों में लादकर नगर के बीच से निकाला जा रहा है। दिन के समय नो-एंट्री के बावजूद इन ट्रालों के बेधड़क प्रवेश से नगर की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। मुख्य मार्गों पर घंटों लंबा जाम लग जाता है। लोग परेशान