कटंगी: सांदीपनि विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा जारी, विविध प्रतियोगिताओं में छात्रों ने लिया हिस्सा
मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त शासकीय विद्यालयों में मनाए जा रहे गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा का आयोजन कटंगी के शासकीय सांदीपनि विद्यालय में भी किया गया है। पखवाड़े की शुरूआत 15 जुलाई से हुई है 29 जुलाई तक विद्यालय में विभिन्न शैक्षणिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंगलवार को भाषण, निबंध, श्लोक वाचन और लोकभजन कार्