जानसठ: मीरापुर पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा कांबिंग के दौरान गिरफ्तार
मीरापुर पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात्रि शुक्रवार 11:00 के आसपास चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई जिसमें एक शातिर बदमाश शाहनवाज के पैर में लगी पुलिस की गोली, दूसरा बदमाश नोमान कांबिंग के दौरान गिरफ्तार, पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से तमंचा कारतूस चोरी की मोटरसाइकिल और नगदी बरामद की गई है।