सोमवार रात 8 बजे विदिशा के रेलवे स्टेशन के बाहर और उसके में गेट के पास एक युवक नशे की हालत में इस कदर धुत था कि उसे अपने पैरों पर खड़े होते नहीं बन रहा था। ऐसे में महिला यात्रियों युवतियों और अन्य लोगों से उसने कई बार छेड़खानी भी की। बाद में कुछ जागरूक नागरिकों ने उसे वहां से हटाया हालांकि किसी भी यात्री द्वारा जीआरपी में इस बात की शिकायत नहीं की गई।