होशंगाबाद नगर: होमसाइंस कॉलेज के सामने युवक ने की मारपीट, स्थानीय लोगों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल
नर्मदापुरम के होमसाइंस कॉलेज के सामने मारपीट का वीडियो गुरुवार शाम करीब 4 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक एक युवती के साथ छेद छड़ा के शक में एक युवक ने दूसरे युवक को लात घूंसे से मारा इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। पिटने वाला युवक मानसिक रूप से विक्षप्त बताया जा रहा है। करीब आधे घंटे तक मारपीट चलती रही ।