गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को कुचला, हालत नाज़ुक, अस्पताल में भर्ती
गया शहर में मंगलवार की सुबह 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मंदिर से पूजा कर साइकिल से घर लौट रहे जयप्रकाश नामक व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल जयप्रकाश को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।पूजा कर जब वे छोटकी नवादा मोहल्ले के सोनार पट्टी गली स्थित अपने घर लौट रहे थे।