सिवनी: सिवनी में तेज रफ्तार का कहर, पावर ग्रिड के पास दो बाइकों की टक्कर में 3 घायल
Seoni, Seoni | May 15, 2026 सिवनी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर ग्रिड के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। शुक्रवार को बताया गया कि हादसे में एक बाइक पर सवार 3 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।