चैनपुर: भारतीय संविधान के हत्यारे भाजपाई एवं संघ के लोग संविधान हत्या दिवस की कर रहे नौटंकी: झारखण्ड क्रांति मंच
झारखंड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे मेदिनीनगर में एकता, त्याग, तपस्या व कुर्बानी के त्योहार मुहर्रम पर एक बयान में कहा है कि वर्तमान में भारतीय संविधान के हत्यारे भाजपा और संघ संविधान हत्या दिवस की नौटंकी कर देश को गुमराह कर रहे हैं।