टाटगढ़: जवाजा तालाब की पाल स्थित शिव मंदिर में विशेष वर्षा पूजन संपन्न, जनकल्याण की कामना की गई
Tatgarh, Ajmer | Jun 10, 2026 टॉडगढ़। बुधवार सुबह 9 बजे जवाजा क्षेत्र में अच्छी वर्षा, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना को लेकर जवाजा तालाब की पाल स्थित शिव मंदिर में विशेष वर्षा पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान शिव का वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधानपूर्वक अभिषेक कर प्रदेश की समृद्धि, किसानों की उन्नति तथा लोकमंगल की कामना की गई। विशेष वर्षा पूजन पंडित गोविंद दाधीच के