ईसागढ़: माधोपुर गांव में घर की छत गिरने से मां बेटे की हुई मौत, कदवाया पुलिस ने किया मर्ग कायम
कदवाया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बलदेवपुर के ग्राम माधोपुर गांव में रविवार को देर रात लगभग 11 बजे घर की छत गिर गई इस हादसे में घर में सो रहे मां बेटे छत के मलवे में दब गए जिससे दोनों की मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार ममता बाई पति महेंद्र सिंह लोधी उम्र 30 वर्ष और उनका बेटा नंद कुमार उम्र 9 वर्ष अपने घर पर सो रहे थे उसी दौरान घर की छत गिर गई|