फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम धिमिश्री में डीएवी इंटर कॉलेज प्रबंधन समिति का चुनाव हुआ, निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी
Fatehabad, Agra | Oct 28, 2025 फतेहाबाद के धिमिश्री के आर्य समाज मंदिर में डीएवी इंटर कॉलेज प्रबंध समिति एवं साधारण सभा सोसायटी  का चुनाव किया गया।  इस दौरान सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। वहीं अरुण कुमार गुप्ता को साधारण सभा समिति का अध्यक्ष एवं राजवीर सिंह को प्रबंध समिति का अध्यक्ष बनाया गया। सभी चुने प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।