गोरखपुर के खजनी ब्लॉक स्थित उसवां बाबू गांव के पूर्व माध्यमिक स्कूल में प्रधानाध्यापिका और रसोइया के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस घटना को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) धीरेंद्र तिवारी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने खण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) खजनी सावन कुमार दूबे को तत्काल स्कूल पहुंचकर जांच और विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया।