खरीफ विपणन वर्ष 2025, 26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से प्रारंभ हो चुकी है। इसी क्रम में कलेक्टर जन्मेजय महोबे आज खरौद उपार्जन केंद्र पहुंचे और वहाँ की संपूर्ण धान खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र में धान बेचने आए किसान का फूलमाला पहनाकर एवं श्रीफल भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।