सोमवार 4 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कोतमा खंड के प्रारंभिक वर्ग का तीन दिवसीय आयोजन कॉलरी वर्कर्स क्लब में संपन्न हुआ। 27 से 29 दिसंबर तक चले इस वर्ग का समापन सोमवार को हुआ। आरएसएस अनूपपुर के जिला प्रचारक के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में कोतमा खंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए स्वयंसेवकों ने भाग लिया।