फतेहाबाद: फतेहाबाद पुलिस ने मारपीट के मामले में वांछित महिला समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Fatehabad, Agra | Jun 29, 2026 थाना फतेहाबाद पुलिस ने मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त एवं एक वांछित महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार, 9 अप्रैल 2026 को थाना फतेहाबाद में दर्ज मुकदमा में आरोप था कि ग्राम बरना स्थित कारसदेव मंदिर की भूमि को लेकर चल रहे विवाद के दौरान आरोपियों ने वादी पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया था।