मंदसौर: जीवागंज में घर के बाहर खड़ी कार में अज्ञात ने लगाई आग, कार जलकर हुई खाक
मंदसौर। शहर कोतवाली क्षेत्र के जीवागंज कुटिया वाली गली में रहने वाले पंकज इंदौरा की घर के बाहर खड़ी कार को अज्ञात ने आग लगा दी, जिसमे कार का पिछला हिस्सा जलकर खाक हो गया। घटना आज सुबह करीब 6 बजे की है। पड़ोसियों ने आग बुझाकर पाया काबू पाया, यह घटना सुबह तकरीबन 6 बजे की बताई जा रही हे। घटना की जानकारी स्थानीय रहवासियो ने कोतवाली पुलिस को दी।