करपी: महावीर गंज गांव में दिनदहाड़े युवक की हत्या
Karpi, Arwal | Feb 9, 2026 शहर तेलपा थाना क्षेत्र के अंधराचक गांव में देवकुंड शहर तेलपा पथ पर सोमवार को सुबह 10:00 बजे बेखौफ अपराधियों ने 45 वर्षीय संजय पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक के द्वारा हत्याकांड का उद्वेदन करने के लिए एसआईटी का गठन किया है।